• Tue. Jul 28th, 2026

उमा मोटर्स शोरूम की दीवार फांद 15.65 लाख चोरी

ByVijay Singhal

Jul 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत उमा मोटर्स शोरूम की दीवार फांदकर घुसे बदमाश अंदर रखी तिजोरी व दराज से करीब 15 लाख 65 हजार रुपये चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें चोरी करने वाले कैद हो गये। कंपनी प्रबंध निदेशक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। हाइवे स्थित गांव महोली के समीप मैसर्स उमा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का शोरूम और वर्कशॉप है। कंपनी के एमडी पवन चतुर्वेदी ने रविवार को हाइवे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात सभी शोरूम बंद कर चले गये। रात करीब डेढ़ बजे चोर वर्कशॉप की पिछली दीवार पर चढ़ने के बाद उससे कूदकर बिल्डिंग के अंदर प्रवेश कर गये। इसके बाद कैशियर केबिन में रखी गोदरेज सेफ तिजोरी से 15 लाख रुपये तथा दराज में रखे करीब 65 हजार 800 रुपये नकदी चोरी कर ले गये। अगले दिन शोरूम पहुंचने पर सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर शोरुम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनमें चोरी करने आये संदिग्ध नजर आ रहे हैं। हाइवे थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.