• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में जिला पंचायत सम्मेलन में जुटेंगे 12 जिले के 120 सदस्य; डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष

ByVijay Singhal

Aug 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा मथुरा में 2 दिवसीय जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जा रही है। 23 और 24 अगस्त को होने वाले इस सम्मेलन में 12 जिले के 120 सदस्य शामिल होंगे। जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग वृंदावन में स्थित साध्वी ऋतम्भरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम में आयोजित किया जाएगा। 23 और 24 अगस्त को होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में 4 सत्र होंगे। जिसमें भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय नेता 2024 चुनाव से पहले आम जनता के बीच कैसे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है इसके बारे में बताएंगे। भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का 23 अगस्त को उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के महामंत्री,क्षेत्रीय अध्यक्ष के अलावा विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था मथुरा महानगर के कार्यकर्ता संभालेंगे। जिला पंचायत प्रशिक्षण वर्ग के लिए भाजपा की मथुरा महानगर कार्यकारिणी ने तैयारियां शुरू कर दी है। वात्सल्य ग्राम के अतिथि भवन में होने वाले इस वर्ग के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल ने मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। महानगर महामंत्री राजू यादव ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी शुरू कर दी है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.