• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में पति-पत्नी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुजुर्ग दंपती की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया, 14 अगस्त की रात 8:50 बजे वह खेत में बने मंदिर में रह रहे पति-पत्नी के पास गया। वहां उसने शराब पी और अश्लील फिल्म देखी। फिर पैर दबाने के नाम पर बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवक ने बताया, इस पर महिला ने विरोध किया और चिल्लाने लगी। मुझे गुस्सा आ गया। इसलिए बगल में रखी ईंट सिर पर मारी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की आवाज सुनकर पति दौड़े तो उन्हें भी ईंट से मार डाला। पति-पत्नी की हत्या करने के बाद मैं अपने घर वापस आ गया। इसके बाद कमरे में जाकर सो गया। थाना हाईवे क्षेत्र के मुड़ेसी गांव के रहने वाले हीरालाल (75) और उनकी पत्नी लीलावती खेत में मंदिर बना कर रहते थे। 14 अगस्त की रात को दोनों मंदिर पर सोए थे। अगली सुबह जब बेटा खेत पर पहुंचा तो उनका शव देखकर चिल्लाने लगा। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मुताबिक, बुजुर्ग हीरा सिंह और उनकी पत्नी लीलावती की किसी से रंजिश नहीं थी। 20 साल पहले खेत पर ही हनुमानजी का मंदिर बनवाया था। फिर वहीं रहने लगे। बुजुर्ग दंपती के दो बेटे हैं। दोनों अपने 12 बीघा खेत की रखवाली करते थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक हीरा सिंह के बड़े बेटे मोहन सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि जिस हनुमान मंदिर में हत्या की वारदात हुई। उसी के समीप एक रामपुर गांव का ही रहने वाला युवक बबलू अपने खेत में बनी कोठरी में रहता है। पुलिस ने शक के आधार पर बबलू को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पहले तो आरोपी बबलू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मगर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ में हत्या की बात को कबूल किया। युवक ने बताया, “मेरी शादी नहीं हुई है। मैं हमेशा नशा करता हूं। अक्सर हीरालाल (75) और उनकी पत्नी लीलावती (72) से मिलने खेत में जाता था। 14 अगस्त को शराब की बोतल लेकर बुजुर्ग दंपती के पास गया। वहां पहले शराब पी। इसके बाद मुझे कुछ समझ नहीं आया। इसी बीच, मेरा और हीरालाल का विवाद होने लगा। इस पर उनकी पत्नी ने बीच-बचाव करते हुए अपने पति का दूर जाकर सोने के लिए कहा। इसके बाद हीरालाल चारपाई लेकर लीलावती से दूर चले गए। मैं लीलावती के पैर के बगल बैठ गया। और पैर दबाने का नाटक करने लगा। जेब से मोबाइल निकालकर अश्लील फिल्म देखने लगा। तभी मेरा मन बहक गया। मैंने लीलावती के साथ गलत हरकत शुरू कर दी। लेकिन वह विरोध करने लगी। चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर हीरालाल भी दौड़कर आया। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने बगल में रखी ईंट से लीलावती का सिर कूच दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसी ईंट से हीरालाल की भी हत्या कर दी। दोनों की हत्या के बाद ईंट को पास में ही स्थित बंबे में फेंक आया। फिर अपनी कोठरी में जाकर सो गया। एसपी सिटी मार्तेंड प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शराब के नशे में था। इसलिए महिला से अश्लील हरकत की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.