हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रहने बाले युबक को अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में कांवड लेकर जार रहे बाइक सवार एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की भीषड़ टक्कर के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक मथुरा का रहने वाला था और बुलंदशहर के रामघाट से जल लेकर जा रहा था। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन साथी कांवड़ियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।सावन माह में भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए मथुरा के लक्ष्मीनगर स्थित रामबाग कालोनी निवासी विवेक उर्फ भोलू (19) पुत्र शंभू सिंह रविवार को अपने भाई और अन्य साथियों के साथ बुलंदशहर से जल लेने आया था। कांवड़ लेकर वह रामघाट से निकला था और अतरौली से होते हुए मथुरा की ओर जा रहा था। युवक अतरौली के गांव जाऊपुर हौज के पास पहुंचा था, तभी वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने के कारण विवेक गाड़ी समेत दूर जाकर गिरा। ट्रक की टक्कर से जहां बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन युवक के साथ आए उसके भाई और अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने कार्रवाई शुरू की। लेकिन युवक के परिवार और साथियों में रोष था और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।युवक के साथी शव उठाने के लिए राजी नहीं थे और लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें जैसे तैसे करके समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अतरौली मोहसिन खान ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
