• Tue. Jun 30th, 2026

वरसाना के गांव के 10वीं के छात्र ने आगरा में ट्रेन से कटकर दी जान

ByVijay Singhal

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के मडोकर गांव के किशोर ने आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी ली। किशोर 10वीं कक्षा का छात्र था। वह परिवार के साथ आगरा के बापू नगर में किराए पर रहता था। मथुरा जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्र पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी भी कर रहा था। जुगेंद्र (17) पुत्र बृजेन्द्र, आगरा के बापू नगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। बृजेन्द्र के अनुसार, परिवार मूलरूप से बरसाना थाना क्षेत्र के मडोकर गांव का रहने वाला है। वह जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। बेटा जुगेंद्र कक्षा 10 में पढ़ रहा था। बृहस्पतिवार रात बेटा साथ में सो रहा था। रात दो बजे नींद खुली तो बेटा जाग रहा था। इस पर वह सो गए। करीब आधा घंटे बाद फिर से जागे तो बेटा लापता था। इधर-उधर तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगा। खोजबीन करते हुए पुलिस के पास पहुंचे तो पता लगा कि एक किशोर ट्रेन से बिल्लोचपुरा स्टेशन पर कटा है। इस पर मथुरा जीआरपी थाने में संपर्क किया। जीआरपी के द्वारा बताया गया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। वहां जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त बेटे के तौर पर की। बेटा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। हर रोज दौड़ के लिए तड़के चार बजे जाता था। उसने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं है। जीआरपी थाना इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को दे दिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.