• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा के कोसीकलां में 97 हजार की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद

Byvijay.singhal1233

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर 97 हजार तीन सौ रुपये की प्रतिबंधित नशीली, यौन शक्ति वर्धक बढ़ाने की दवाइयां बरामद की हैं। तलाशी के दौरान अवैध दवाओं की बिक्री के घर से 78 हजार रुपये की नकदी बरामद कर तीन दवाइयों के नमूने जांच को भेजे हैं। टीम ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सहायक आयुक्त (औषधि) आगरा मंडल अतुल उपाध्याय के निर्देशन में औषधि निरीक्षक मैनपुरी दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक आगरा कपिल शर्मा एवं औषधि निरीक्षक मथुरा प्रेम पाठक ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अवैध रूप से एलोपैथिक औषधियाें के घर पर भंडारण की सूचना पर लालाराम मार्ग में धर्मेंद्र कुमार के आवास पर शुक्रवार शाम छापा मारा था, जहां धर्मेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी मिले, लेकिन धर्मेंद्र चकमा देकर भाग गया था। डीआई प्रेम पाठक ने बताया कि पत्नी की मौजूदगी में जांच की गई, जहां नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों का अवैध भंडारण पाया गया। जांच के दौरान धर्मेंद्र कुमार एवं पत्नी लक्ष्मी के घर में अवैध एवं बिना वैध लाइसेंस के औषधियां पाए जाने पर भंडारित औषधियों को फार्म 16 पर अंकित कर सीज किया गया एवं तीन औषधियों के नमूने जांच को संग्रहीत किए गए। सीज की गई औषधियों की कीमत लगभग 97300 रुपये तथा अवैध दवा से प्राप्त 78000 रुपये नकद बरामद किए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बिना किसी वैध लाइसेंस के नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री, भंडारण करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.