• Mon. Oct 26th, 2026

हुनर से सजाई दिवाली, 650 छात्राओं को मिले प्रमाणपत्र

Byvijay.singhal1233

Oct 25, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दीपावली पर बाजार में सजावटी सामान के साथ हुनर और उद्यमिता की चमक भी देखने को मिली। भूतेश्वर रोड स्थित एसडीटीटी वोकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित ‘उड़ान एग्जिबिशन-खुशियों की दिवाली’ में युवा उद्यमियों ने अपने उत्पादों के जरिए स्वरोजगार की संभावनाएं पेश कीं। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, रंगोली, सजावटी सामान, उपहार सामग्री और रेजिन आर्ट आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, छह दिवसीय नवरात्रि प्रशिक्षण शिविर पूरा करने वाली करीब 650 छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता भारद्वाज, एडवोकेट प्रतिभा शर्मा, चौमुहां नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा सिंह सिसौदिया, चीनू जैन और निधि शर्मा ने किया। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में सुहानी, सिया अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, तन्वी बंसल, हर्ष अग्रवाल, अर्चि चौधरी, चारु गोयल, लावण्या गोयल, भावना चरण और इशिका गोयल सहित युवा उद्यमियों ने अपने ब्रांड के उत्पाद प्रदर्शित किए। इनके माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं की रचनात्मकता और कारोबार की संभावनाएं सामने आईं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.