• Sun. Oct 25th, 2026

करवाचाैथ से पहले कपड़ा बाजार में राैनक, महिलाओं की भीड़ उमड़ी

Byvijay.singhal1233

Oct 25, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। करवाचौथ में अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाओं पर त्योहार की खरीदारी का रंग चढ़ने लगा है। शहर के कपड़ा बाजारों में सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। कोई पूजा के लिए पारंपरिक साड़ी पसंद कर रही है तो कोई फिल्म अभिनेत्रियों के अंदाज वाली डिजाइनर ड्रेस तलाश रही है। साड़ी, सूट के साथ इंडो-वेस्टर्न परिधान भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। पारंपरिक परिधानों के साथ नए और बदलते ट्रेंड्स के बीच बाजार में इस बार रेडी टू वियर साड़ियों ने खास जगह बनाई है। स्टिच ब्लाउज वाली साड़ियों के साथ बनारसी, कांजीवरम और नए डिजाइन की साड़ियों की भी मांग है। वहीं, युवतियां और नवविवाहिताएं सेलिब्रिटी स्टाइल की साड़ियों, गरारा-शरारा और गाउन को पसंद कर रही हैं। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से जुड़े फैशन ट्रेंड से लेकर कान्स फिल्म समारोह में आलिया भट्ट के परिधानों तक के डिजाइन बाजार में चर्चा में हैं। महिलाएं सोशल मीडिया और फिल्मों में देखे गए परिधानों से मिलते-जुलते डिजाइन खरीदने में रुचि दिखा रही हैं। इनकी कीमत भी 2000 से 40000 रुपये तक है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.