• Mon. Aug 24th, 2026

हाईवे थाना प्रभारी व मुख्य आरक्षी पर रुपये लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप

ByVijay Singhal

Aug 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रशांत कपिल समेत दो पुलिसकर्मियों पर नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। गोवर्धन चौराहा के निकट शिवनगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र को हाईवे थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा था। हाईवे पुलिस ने कार्रवाई की बजाय आरोपी को छोड़ दिया। शुक्रवार को एसओजी ने देवेंद्र को दोबारा पकड़ा और गोविंद नगर थाने के सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी ने एसओजी को बताया कि हाईवे पुलिस ने उसे पूर्व में रकम लेकर छोड़ दिया था। एसओजी टीम ने मामले की जानकारी एसएसपी श्लोक कुमार को दी। एसएसपी के निर्देश पर हुई प्रारंभिक जांच में हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल और मुख्य आरक्षी सतेंद्र दुबे की भूमिका संदिग्ध मिली। इसके बाद प्रशांत कपिल को हाईवे थाने से हटाकर पर्यटन थाना और सतेंद्र दुबे को कृष्ण जन्मस्थान भेज दिया गया। एसएसपी ने मामले की गोपनीय जांच शुरू कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.