• Wed. Aug 26th, 2026

सीडीओ की गाड़ी के आगे खड़े हो गए पीआरडी जवान, दो महीने से नहीं मिला वेतन

ByVijay Singhal

Aug 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राजीव भवन में उस समय हंगामा हो गया, जब प्रांतीय रक्षक दल यानी पीआरडी के जवानों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की गाड़ी को रोक लिया। जवानों ने दो माह से रुके वेतन का भुगतान कराने की मांग की। सीडीओ ने जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। राजीव भवन में करीब दो दर्जन पीआरडी जवान एकत्रित हुए और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की गाड़ी का रास्ता रोक दिया। जवानों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उनके अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद पद रिक्त हो गया था। रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार उपयुक्त मनरेगा को सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने पदभार संभालने और कोई कार्य करने से इनकार कर दिया। इसके चलते पीआरडी जवानों सहित अन्य कर्मचारियों का दो माह से वेतन भुगतान नहीं हो सका है। पीआरडी जवानों को दैनिक भत्ते के रूप में भुगतान किया जाता है। वेतन नहीं मिलने से जवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जवानों ने सीडीओ से जल्द भुगतान कराने की मांग की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने उन्हें जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.