• Wed. Aug 26th, 2026

रिफाइनरी क्षेत्र में आग का गोला बनी स्कॉर्पियो: मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान

ByVijay Singhal

Aug 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बरारी के पास मंगलवार को नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मथुरा से आगरा की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोककर तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो बरारी के समीप पहुंची थी, तभी वाहन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से बाहर छलांग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो धू-धूकर जलने लगी। कुछ ही देर में वाहन आग का गोला बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.