• Sat. Sep 12th, 2026

सिन्धी पंचायत करेगी गिरिराज महाराज को अर्पित करेंगे 56 भोग

ByVijay Singhal

Sep 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में सिंधी जनरल पंचायत की ओर से 15 सितंबर को 11वें छप्पन भोग एवं अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए कदंब विहार और राधिका विहार में रहने वाले समाज के लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया। पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने बताया कि आयोजन के लिए मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी के नेतृत्व में संयोजक मंडल गठित किया गया है। इसमें प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल, सुरेश मेठवानी, जितेंद्र लालवानी, गुरमुखदास गंगवानी, भगवान दास मगवानी, हरीश चावला, महेश घावरी, कन्हैयालाल एडवोकेट, राजेश खत्री और लक्ष्मण वाधवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री एवं महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि 14 सितंबर की रात गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई जाएगी और अगले दिन आन्योर मार्ग स्थित गिरवर निकुंज में अभिषेक और छप्पन भोग के दर्शन होंगे। डैंपियर नगर व राधिका विहार से दोनों दिन बसों की व्यवस्था रहेगी। बैठक में तुलसीदास गंगवानी, चंदनलाल आडवानी, किशोर इसरानी, जितेंद्र भाटिया, पीतांबर रोहरा, झामनदास नाथानी, सुंदर खत्री, सुदामा खत्री, रमेश नाथानी, अशोक अंदानी आदि मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.