• Sat. Oct 17th, 2026

सहकारिता मंत्री द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा 15 अक्टूबर 2026/ सहकारिता मंत्री श्री जेपीएस राठौर जी द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण किया गया, जिसमें विभिन्न विभागीय योजनाओं यथा- मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत धान खरीद क्रय केंद्रों की तैयारी एवं उनके क्रियाशील होने की स्थिति, जनपद में कृषकों को बिना किसी रूकावट के उनकी मांग के अनुरूप तत्परता से उर्वरक उपलब्ध कराए जाने, पैक्स समितियां की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार की समीक्षा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समीक्षा की गई। श्री आदित्य कुमार दुबे, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक, आगरा मंडल द्वारा मंत्री जी को सांझी कला की कृति भेंटकर उनका स्वागत किया गया। समीक्षा के दौरान जनपद में फास्फेट की रैंक उपलब्ध कराने के अनुरोध के क्रम में माननीय सहकारिता मंत्री जी के द्वारा अवगत कराया गया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जनपद को शीघ्र ही फास्फेटिक की रैंक प्राप्त होने वाली है और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध रहने के संबंध में अवगत कराया। जनपद की समितियों पर निर्बाध रूप से यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराने, कृषकों को मानक अनुसार जोत के आधार पर निर्धारित संस्तुत मात्रा मे वितरण कराने आदि के संबंध में भी निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, मथुरा द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की समितियों पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नियमित रूप से प्रति सप्ताह एवं आवश्यकता अनुसार आबंटन हो रहा है। जनपद मे प्रचुर मात्रा में यूरिया व फास्फेटिक उपलब्धता बनी हुई है और सुचारू रूप से वितरण किया जा रहा है। अंत मे समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक आगरा मंडल आगरा के द्वारा रबी-अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी जनपदों के सभी सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केदो पर प्रचुर मात्रा में सभी प्रकार के उर्वरक कृषकों को उनकी मांग और जोत के अनुसार निर्धारित संस्तुत मात्रा के अनुसार उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.