• Wed. Sep 9th, 2026

पत्नी का कत्ल का 10 साल के बेटे की जुबानी मौत की खौफनाक कहानी

ByVijay Singhal

Sep 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमुनापार थाना क्षेत्र में एक पति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि पूजा और जगदेव के बीच किसी घरेलू बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। यह विवाद इतना उग्र हो गया कि जगदेव ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में उसका गला दबा दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस दर्दनाक घटना का सबसे दुखद पहलू दंपती के 10 वर्षीय बेटे सिद्धांत का बयान है। मासूम सिद्धांत अपनी ननिहाल में रहता है और घटना की सूचना मिलने के बाद बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर हिंसक झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके पिता ने उसकी मां की जान ले ली।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.