• Fri. Nov 27th, 2026

शोभायात्रा में 18 राजकुमार सफेद घोड़ों पर निकलेंगे

Byvijay.singhal1233

Oct 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर को अग्रसेनमय करने के लिए श्री अग्रबंधु सभा मथुरा की ओर से 16 अक्तूबर को अग्रसेन चौराहा मसानी से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में 18 राजकुमार सफेद सजे-धजे घोड़ों पर सवार होकर निकलेंगे। महाराजा अग्रसेन उड़ीसा शैली के विशाल रथ पर विराजमान होंगे। शोभायात्रा के मार्ग पर रेड कार्पेट बिछाया जाएगा।अग्रसेन चौक केदारधाम स्थित भामाशाह सभागार में आयोजित समारोह में अग्रबंधुओं की अग्रपत्रिका का विमोचन मुख्य संरक्षक मुरारी अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रहा है। सभा के महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्तूबर को 500 महिलाओं की सहभागिता से लाल दरवाजा से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे अग्रसेन चौक पर भावांजलि महोत्सव होगा। 16 अक्तूबर को महानगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष हरीश जैन सर्राफ ने की। पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक किशोर भरतिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थापक विपिन किरोड़ी सर्राफ, रविप्रकाश अग्रवाल, बंशीधर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कृष्ण कुमार कन्नू, देवेंद्र सर्राफ, मितेश बंसल, प्रवीन दाल वाले, राकेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, दीपक सर्राफ, गजानंद अग्रवाल, महिला सभा अध्यक्ष रितु अग्रवाल, महामंत्री शिल्पी अग्रवाल सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.