हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय लाडपुर के सहायक अध्यापक भरत किशोर को विद्यालय में लापरवाही बरतने, प्रभारी प्रधानाध्यापक के प्रति अनुशासनहीन एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने तथा शासकीय सेवक के आचरण के प्रतिकूल व्यवहार किये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बताते चलें कि इस मामले की शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति से की गयी थी। यही नहीं प्रभारी इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार के साथ अभद्रता, अर्मयादित व्यवहार, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत भी मिली थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी नौहझील को सौंपी थी। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय के निरीक्षण में विद्यालय में रंगाई-पुताई न कराना, कक्षों में खिड़की न होना और खिड़कियों के स्थान पर पर्दों का प्रयोग मिला। विद्यालय की दीवारें जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थीं। दीवारों पर बिजली के खुले तार पाये गये, जिससे कभी भी किसी भी बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती है। विद्यालय के प्रांगण में आवारा पशु घूमते हुए मिले, विद्यालय के बड़ी घास भी पायी गयी। साफ-सफाई निम्न स्तर की मिली। शौचालय अत्यधिक गंदे थे।जांच रिपोर्ट में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि विद्यालय सम्बन्धी सम्पूर्ण चार्ज होने के उपरान्त भी सहायक अध्यापक भरत किशोर द्वारा विद्यालय सम्बन्धी कोई कार्य नहीं किया गया है, जबकि विद्यालय मद में प्रत्येक वर्ष अनुदान प्राप्त होता रहा है। यह अनुदान प्रत्येक वर्ष निकाला जाता रहा है। उस अनुदान से कार्य नहीं किये गये, जिससे अनुदान के दुरुपयोग और वित्तीय अनिमितता से सामने आयी है। यही नहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार के साथ अभद्रता, अर्मयादित व्यवहार गाली-गलौज की पुष्टि भी की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के बाद सहायक अध्यापक भरत किशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगला मांट से संबद्ध कर दिया है।
7455095736
शासकीय सेवक के आचरण का दुरुपयोग किये जाने से सहायक अध्यापक निलंबित
