हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में स्कूल की वैन में बच्चों के बीच हुए विवाद में परिजन भी उतर आए। एक बच्चे के परिजन ने वैन को रास्ते में रोककर दूसरे बच्चे की पिटाई कर दी। उसके बाद मामला गर्मा गया। जैसे ही इसकी जानकारी पीड़ित बच्चे ने अपने परिजन को दी तो उन्होंने गुस्से में वैन चालक को पीट दिया। विवाद थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने विवाद को आपस में ही निपटाने की सलाह दी तो परिजन थाने पर ही धरने पर बैठ गए। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अटल्ला चुंगी क्षेत्र निवासी एक बच्चा कक्षा तीन में और लोई बाजार निवासी बच्चा कक्षा सात में हाईवे स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों ही घर से स्कूल की एक ही वैन से आते-जाते हैं। वैन में दोनों बच्चों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। लोई बाजार निवासी बच्चे के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बच्चे के सिर में पानी की बोतल और स्कूल का आईकार्ड मारकर सिर फोड़ दिया। इस संबंध में पिता ने स्कूल में शिकायत की है। उधर अटल्ला चुंगी चौराहा क्षेत्र निवासी दूसरे बच्चे की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि स्कूल से परीक्षा देकर शुक्रवार को जब बच्चा वैन से लौट रहा था तो उस पर पांच-सात लोगों ने प्रेम मंदिर के जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने बचाकर घर पहुंचाया। हमला करने वालों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के बीच झगड़ा होने का मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है।
7455095736
