हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण कराया जा रहा है। अब तक 60 कर्मियों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में मरीजों के सीधे संपर्क में रहने वाले कर्मियों का संक्रमण से बचाव जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शेष 20 स्वास्थ्य कर्मियों को भी जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी, जिससे अस्पताल के सभी 80 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा हो सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को भी स्वाइन फ्लू सहित मौसमी संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
7455095736
मथुरा के जिला अस्पताल के 60 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई स्वाइन फ्लू की वैक्सीन
