• Fri. Sep 11th, 2026

व्रन्दावन में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में श्रमिक की हत्या

ByVijay Singhal

Sep 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर-4 में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में शटरिंग का काम करने वाले श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मूल रूप से मध्य प्रदेश के विधूना के मुगपुर गांव निवासी पप्पू पुत्र स्व. गयाप्रसाद वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर-4 में पंकज झा के गेस्ट हाउस में शटरिंग लगवाने का काम करवा रहा है। रात को काम के बाद वह पप्पू और एक अन्य साथी निर्माण स्थल पर ही रुके हुए थे। बाकी के मजदूर काम समाप्त होने के बाद अपने-अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे साइट पर काम देखने वाला इंजीनियर पहुंचा तो निर्माण स्थल पर पप्पू को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर वह घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि पप्पू का शव निर्माणाधीन इमारत में पट्टों के ऊपर पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। पहले पुलिस को लगा हो सकता है कि यह हादसा हो लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से हत्या किए जाने की ओर इशारा किया तो पुलिस ने इस दिशा में जांच आगे बढ़ा दी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने तुरंत ही फारेंसिक टीम को जांच करने के निर्देश दिए। फारेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलित किए। मौके पर टीम को खून से सनी लकड़ी की बल्ली, हथौड़ी और खून से सना कपड़ा मिला। टीम ने आसपास के कई फिंगर प्रिंट भी लिए। सीओ वृंदावन संदीप सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उनमें से एक कैमरे में साक्ष्य मिले हैं। इसमें एक व्यक्ति पप्पू पर लकड़ी की बल्ली से वार करता नजर आ रहा है और वह अपना बचाव करने का प्रयास कर रहा है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.