• Sat. Sep 19th, 2026

व्रन्दावन में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ByVijay Singhal

Sep 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के निकट गुरुवार रात एक ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे चालक का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया था। आसपास मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा कर चालक की मदद की। इसके कुछ समय बाद युवक मंदिर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी विकास भदौरिया के रूप में की है। मथुरा गेट चौकी प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.