• Mon. Aug 31st, 2026

मथुरा में देशभर से ऑनलाइन मंगाई जा रहीं कान्हा की पोशाक

ByVijay Singhal

Aug 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक आते ही कान्हा के शृंगार के लिए पोशाक, मुकुट, बांसुरी और अन्य सामान की मांग बढ़ने लगी है। देश के अलग-अलग शहरों से भी श्रद्धालु ऑनलाइन लड्डू गोपाल की पोशाक और शृंगार सामग्री मंगा रहे हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए महिलाएं विभिन्न रंगों और डिजाइन की पोशाक पसंद कर रही हैं। बाजार में छोटे से लेकर बड़े आकार के लड्डू गोपाल के लिए पोशाकों की लंबी रेंज उपलब्ध है। इनमें मोती, गोटा, जरी और कढ़ाई से सजी पोशाकें अधिक पसंद की जा रही हैं। जनपद में पोशाक और शृंगार सामग्री से जुड़ी छोटी-बड़ी करीब 20 हजार दुकानें हैं। दुकानदार अमन शर्मा ने बताया कि पोशाक के साथ मुकुट और बांसुरी की भी अच्छी मांग है। वहीं झूले, हार, मोरपंख आदि की बिक्री में भी तेजी आई है। पोशाक कारोबारी कमल बंसल का कहना है कि जन्माष्टमी से पहले मांग और बढ़ने की उम्मीद है। ऑनलाइन खरीदारी में भी लोग रुचि ले रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.