• Sat. Oct 17th, 2026

व्यापारी के बेटे का अपहरण, 50 हजार की फिरौती मांगी; थार सवार दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर व्यापारी के बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश राया और जैत पुलिस के बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, और उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कस्बा राया निवासी हार्डवेयर व्यापारी अजय अग्रवाल का बेटा योग्य अग्रवाल बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घर से पिता को खाना देने दुकान जा रहा था। इसी दौरान थार सवार दो बदमाशों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। बदमाशों ने योग्य अग्रवाल का फोन बंद कर दिया और उसके फोन से ही पिता अजय अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल करके पचास हजार रुपये की फिरौती मांगी। थाना मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-सौंख मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हाथरस के थाना मुरसान के गांव नगला टोंटा निवासी रजत और थाना जमुनापार के गांव अल्लेपुर निवासी मनीष को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी, दो तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर रही है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राया से व्यापारी पुत्र के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में थार सवार दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी समेत दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों बदमाशों का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.