• Fri. Nov 20th, 2026

वृंदावन में तीन वन की परिक्रमा देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 54 किमी लंबे मार्ग पर राधे-राधे की गूंज

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को ब्रज में तीन वन की परिक्रमा को लेकर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। विश्राम घाट से शुरू हुई करीब 54 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में देश-विदेश से आए श्रद्धालु शामिल हुए। मथुरा, गरुड़ गोविंद और वृंदावन होते हुए परिक्रमार्थी वापस विश्राम घाट पहुंचकर परिक्रमा पूरी करेंगे। रास्तेभर राधे-कृष्ण के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर रहे हैं। परंपरा के अनुसार परिक्रमा विश्राम घाट से शुरू होकर बंगाली घाट, ध्रुव घाट, जीआईसी चौराहा, नौगजा, अंबाखार, क्वालिटी चौराहा, डेंपियर नगर, सौंख अड्डा, शिवताल, नया बस स्टैंड, कंकाली देवी मंदिर, भूतेश्वर महादेव, जगन्नाथपुरी, पोतरा कुंड, महाविद्या मैदान और सरस्वती कुंड से होकर गुजर रही है। इसके बाद गोकुल रेस्टोरेंट और राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए श्रद्धालु छटीकरा पहुंचेंगे। यहां गरुड़ गोविंद मंदिर के दर्शन के बाद वृंदावन जाएंगे। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर, केसी घाट और अक्रूर मंदिर होते हुए परिक्रमा आगे बढ़ेगी। इसके बाद जयसिंहपुरा, मोक्षधाम, चक्रतीर्थ घाट, कंस किला और गऊ घाट होते हुए श्रद्धालु विश्राम घाट पहुंचेंगे। कार्तिक मास में युगल जोड़ी और अक्षय नवमी की परिक्रमा के बाद तीन वन की परिक्रमा की यह परंपरा ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, फलाहार और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.