• Fri. Nov 20th, 2026

कंस टीले पर सजा श्रीकृष्ण मेला, देश-विदेश से उमड़े चतुर्वेदी समाज के लोग

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी पर कंस टीले पर पारंपरिक श्रीकृष्ण मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से चतुर्वेदी समाज के लोग मथुरा पहुंचे। वहीं शहरवासियों ने भी मेले में पहुंचकर उत्सव का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में मेले को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कंस अखाड़े के प्रमुख कृष्ण कांत चौबे ने बताया कि मथुरा की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान यहां मौजूद प्राचीन टीलों से भी जुड़ी है। शहर में ध्रुव टीला, राजा बलि का टीला, सप्त ऋषि टीला, नारद टीला, नाग टीला और कंस टीला जैसे अनेक स्थल आज भी अपनी ऐतिहासिक पहचान बनाए हुए हैं। इनमें कंस टीले का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी स्थान पर कंस का वध किया था। इसी स्मृति में कार्तिक शुक्ल दशमी को यहां हर वर्ष श्रीकृष्ण मेले का आयोजन किया जाता है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.