• Fri. Nov 27th, 2026

विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Byvijay.singhal1233

Oct 1, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 01 अक्टूबर ,2026 संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से विधायक पं0 श्रीकांत शर्मा द्वारा एक विशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु साफ सफाई अपनाने ,जल जमाव न होने देने ,मच्छरदानी का प्रयोग करने आदि की अपील जनमानस से की। जिससे डेंगू ,मलेरिया आदि रोगों से बचाव किया जा सके | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राधा बल्लभ ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक अन्तर्विभागीय सहयोग से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान जनपद में चलाया जाएगा। रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों यथा प्रशिक्षु ए एन एम कार्यकत्री के साथ साथ शहरी आशा, वाल विकास सेवा विभाग की आंगनवाडी कार्यकत्रियों , नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कर्मचारियों द्वारा बडे पैमाने पर बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राधा वल्लभ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामगोपाल ,जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डाॅ अनुज चौधरी ,समस्त उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी , डा चित्रेश , डा रोहितास मीना,जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ रोहिताश तेवतिया , जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ अनुज यादव ,जिला मलेरिया अधिकारी चन्द्र प्रकाश मिश्र ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, एपीडेमिऑलोजिस्ट डॉ हिमांशु मिश्रा ,डीसीपीएम पारुल शर्मा, अर्बन कॉर्डिनेटर फौजिया खानम एवं वरिश्ठ मलेरिया निरीक्षक संतोष तिवारी ,मलेरिया निरीक्षक राहुल सिंह सिसौदिया , अनिल कुमार वर्मा अजय कुमार पीएसआई एवं मलेरिया कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
7455095736

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.