• Sun. Sep 20th, 2026

वाइल्डलाइफ एसओएस ने दिया वन्यकर्मियों को रेस्क्यू प्रशिक्षण

ByVijay Singhal

Sep 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने वन विभाग अधिकारी-कर्मचारियों को वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सर्पवंश की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी देते हुए वन्यकर्मियों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देकर रेस्क्यू करने की सलाह दी गई। वाइल्डलाइफ एसओएस के कंजर्वेशन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर बैजू राज एमवी के नेतृत्व में टीम दोपहर को वन विभाग मुख्यालय पहुंची। टीम ने रेस्क्यू में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके सुरक्षित प्रयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जहरीले और अन्य सर्पों की पहचान के तरीके बताए गए। इसके बाद टीम ने अपने साथ लाए युवा अजगर और घोड़ा पछाड़ सर्प को खुले में छोड़कर उनका रेस्क्यू कर दिखाया। वन्यकर्मियों को मौके पर रेस्क्यू की तकनीक और सावधानियों की जानकारी दी गई। इस दौरान वन विभाग के प्रभागीय निदेशक वेंकट श्रीकर पटेल, रेंजर अतुल तिवारी, पदम सिंह राजू, भुवन जोशी, दीपक चौधरी, पवन कुमार आदि वन्यकर्मी मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.