• Fri. Nov 27th, 2026

लोकेश ने चलाई कान्हा की नगरी में अनूठी और नेक पहल, फ्री ई- रिक्शा

Byvijay.singhal1233

Sep 28, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी लोकेश ने अपने काम को सेवा से जोड़कर अलग पहचान बना रहे हैं। वह दिव्यांग और 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों से किराया नहीं लेते है। उनका मानना है कि जिन लोगों को चलने-फिरने में परेशानी होती है या जो उम्रदराज हैं, उनके लिए थोड़ी मदद भी बड़ी राहत बन सकती है। लोकेश ने अपनी इस पहल को केवल व्यक्तिगत व्यवहार तक सीमित नहीं रखा है। उन्होंने अपने ई-रिक्शा पर पंफलेट लगवा रखे हैं, जिसमें दिव्यांगों और बुजुर्गों को निशुल्क सफर कराने की जानकारी दी गई है। इससे जरूरतमंद यात्रियों को भी पता चल जाता है कि उन्हें किराया देने की जरूरत नहीं है। लोकेश बताते हैं कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान से ज्यादा संतोष मिलता है। इस नेक पहल के पीछे उन्हें आगरा के खेरिया मोड़ निवासी गुरु राजेंद्र से प्रेरणा मिली। राजेंद्र की सेवा भावना से प्रभावित होकर लोकेश ने भी अपने स्तर पर यह शुरुआत की। अब उनके व्यवहार को देखकर कुछ अन्य ई-रिक्शा चालक भी जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आने लगे हैं। लोकेश का कहना है कि समाज में बदलाव केवल बड़ी घोषणाओं से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी मानवीय पहल से आता है। उनका उद्देश्य किसी प्रचार या प्रशंसा के बजाय जरूरतमंद लोगों को सहारा देना है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.