• Mon. Sep 14th, 2026

लखनऊ में सपा नेता का कारनामा आलाकमान तक पहुंचा

ByVijay Singhal

Sep 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश पदाधिकारी के कारनामे ने लखनऊ तक सियासी माहाैल गर्म कर दिया है। भाजपा नेताओं ने जहां सपा को घेरते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है तो वहीं सपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष से पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने आज पूरा प्रकरण रखने की तैयारी है। सपा अल्पसंख्यक सभा से जुड़े प्रदेश पदाधिकारी ने एक महिला बैंककर्मी को झांसे में लेने की कोशिश की। महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर फोन काॅल और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी। आरोपी ने तारीफ का बहाना बनाते हुए कुछ ऐसी बात कह दी, जिसका महिला ने विरोध कर दिया। महिला के नाराज होने पर आरोपी ने दोबारा से चैट कर माफी मांगी। इसके बाद तारीफ करते हुए अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की। कहा कि, इस बार सपा की सरकार बनने वाली है। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन पर आईएएस बनवा देंगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। महिला के पति भी सरकारी कर्मचारी हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीओ सिटी आशना चाैधरी से कर दी। उधर, सपा के प्रदेश पदाधिकारी से जुड़ा होने पर इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया। स्थानीय सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेज दी है। सपा सरकार में दिखाते राैब सपा सरकार में प्रदेश पदाधिकारी स्थानीय अधिकारियों पर राैब गालिब भी करते थे। अधिकारियों को यह कहकर प्रभाव में लेते थे कि वह मुख्यमंत्री के बहुत करीब हैं। इस बात को सही साबित करने के लिए वह मोबाइल फोन की स्क्रीन पर मुख्यमंत्री से हुई बात का साक्ष्य भी दिखाते थे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.