हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव अड़ींग में सांस्कृतिक परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली। यहां श्री बिहारी जी के कुआं पूजन का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही खासा उत्साह नजर आया।इस दौरान सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। श्रद्धालु नाचते-गाते और झूमते हुए श्री बिहारी जी का डोला लेकर निकले। डोला यात्रा के दौरान बिहारी जी के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं बच्चे और युवा भी उत्साह के साथ डोला यात्रा में शामिल हुए। स्थानीय निवासी प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बिहारी जी के कुआं पूजन का आयोजन पूरे गांव के लिए श्रद्धा और आस्था का पर्व है। ब्रज की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं। स्थानीय निवासी पंकज गौड़ ने कहा कि ब्रज की संस्कृति में भगवान श्रीकृष्ण को बिहारी जी के रूप में आराध्य मानकर जन्म से लेकर छठी और कुआं पूजन तक विभिन्न परंपराएं निभाई जाती हैं। अड़ींग में भी इसी परंपरा के तहत कुआं पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि बिहारी जी का जन्मोत्सव और छठी पूजन पहले ही संपन्न हो चुका है। अब कुआं पूजन की परंपरा निभाई जा रही है। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने बिहारी जी से परिवार और गांव में सुख-समृद्धि की कामना की।
7455095736
गोवर्धन के अडींग में बिहारी जी के कुआं पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब
