हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नेशनल टीवी की लाइव डिबेट में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के प्रति आपत्तिजनक भाषा के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निषाद समाज के लोगों ने दामोदरपुरा में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने महंत राजू दास के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की है। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने डिबेट में कुंवर सिंह निषाद के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। इसके विरोध में निषाद समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने आचार्य नर्सरी तक पैदल मार्च निकालकर राजू दास के खिलाफ नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लाइव डिबेट में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है। लोगों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने थाना सदर बाजार में महंत राजू दास के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। वहीं बुधवार सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। फिलहाल कुंवर सिंह ने प्रस्तावित आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ बुलाया है। वहां संगठन के नेताओं से चर्चा के बाद आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
