• Thu. Aug 27th, 2026

मथुरा में कैबिनेट मंत्री ने किया अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना का शुभारंभ

ByVijay Singhal

Aug 27, 2026
Spread the love
मथुरा। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी गई। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में बुधवार को लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना की शुरू की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं को साड़ियां और मिठाई भेंट की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक पूरन प्रकाश और विधायक ठा. मेघश्याम सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पवन प्रकाश और नरदेव सिंह, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, डीडीओ गरिमा खरे, परियोजना निदेशक एके उपाध्याय, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.