• Sun. Oct 25th, 2026

युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत-2047 में भागीदारी की अपील

Byvijay.singhal1233

Oct 25, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा जाजन पट्टी स्थित लॉर्ड कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया। इसमें नशामुक्त युवा और विकसित भारत-2047 विषय पर युवाओं से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह उर्फ डीएम और विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर थे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में योगदान देने का संवाद किया। जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, भगवान सिंह इंटर कॉलेज मकहेरा के प्रधानाचार्य समुद्र सिंह, श्री आदर्श इंटर कॉलेज के व्याख्याता गंभीर सिंह तथा लॉर्ड कृष्णा इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सत्यवीर चौधरी रहे। इसमें प्रवक्ता रामेश्वर सिंह, रणधीर सिंह, संयोजक विश्वेंद्र चतुर्वेदी, पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक अनुपम सिंह, भगत सिंह तथा युवा मंडलों के सदस्य विकास, अरुण और आकाश ने भाग लिया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.