• Sun. Oct 25th, 2026

कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Byvijay.singhal1233

Oct 25, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। फरह और बलदेव ब्लॉक में वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस ने पदयात्रा निकालकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर मतदाता सूची और मतदान व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वोट जनता की ताकत और लोकतंत्र की पहचान है। पदयात्रा संचालन फरह ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, बलदेव ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस दौरान अमित दीक्षित, लक्ष्मीनारायण, शैलेंद्र चौधरी, राजा गौतम, रूपेश धनगर आदि माैजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.