• Sun. Sep 6th, 2026

महिलाओं की वीडियो बनाने और धमकी देने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी

ByVijay Singhal

Sep 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैत थाना के अंतर्गत आझई खुर्द गांव में महिलाओं का कथित रूप से वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव का रामू ठाकुर आए दिन महिलाओं को परेशान करता है। आरोप है कि 16 जुलाई की शाम वह महिलाओं का वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिलाओं को डराया-धमकाया गया। शिकायत के अनुसार, घटना की जानकारी पर परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि बाद में रामू अपने बेटे कान्हा के साथ लाठी-डंडे लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज की। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने ले गई। महिला का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर थाना जैत पुलिस ने रामू ठाकुर और उसके बेटे कान्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.