• Sat. Oct 31st, 2026

महावन तहसील में भूमि का गलत प्रस्ताव भेजने पर लेखपाल निलंबित

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने लेखपाल नीरज कुमार सारस्वत को निलंबित कर दिया है। लेखपाल पर भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किए बिना शासन को प्रस्ताव भेजने का आरोप है। तहसील के मौजा ततरौता बांगर में तैनात लेखपाल नीरज कुमार सारस्वत ने 13 अक्तूबर को ग्राम पंचायत ततरौता बांगर की 40 से 50 वर्गमीटर भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मामले की जांच तहसीलदार सचिन पवार से कराई गई। जांच के दौरान मौके पर प्रस्ताव के अनुरूप भूमि उपलब्ध नहीं मिली। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि लेखपाल ने प्रस्ताव तैयार करते समय मौके की वास्तविक स्थिति का समुचित सत्यापन नहीं किया। बिना भौतिक निरीक्षण के प्रस्ताव भेजने से शासन और उच्चाधिकारियों को तथ्यहीन एवं भ्रामक सूचना प्रेषित हुई। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को निलंबित किया गया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.