• Fri. Nov 20th, 2026

मथुरा से रोडवेज बसों में 12470 महिलाओं ने की नि:शुल्क यात्रा

Byvijay.singhal1233

Aug 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकलीं बहनों का सफर इस बार मथुरा डिपो की बसों ने आसान बना दिया। प्रदेश सरकार की निशुल्क बस यात्रा सुविधा का बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। मथुरा डिपो की करीब 200 बसों में गुरुवार शाम से रक्षाबंधन के दौरान 12,470 महिलाओं ने बिना किराया दिए यात्रा की। इससे महिलाओं को अपने मायके और रिश्तेदारों तक पहुंचने में राहत मिली। रक्षाबंधन को लेकर परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए बसों के संचालन पर विशेष जोर दिया था। मथुरा डिपो से विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए, ताकि पर्व पर महिलाओं को आवागमन में परेशानी न हो। सुबह से ही बस अड्डे पर बहनों की भीड़ नजर आई। महिलाएं अपने भाई के घर पहुंचने के लिए बसों में सवार होती रहीं। नि:शुल्क यात्रा का सबसे अधिक लाभ उन महिलाओं को मिला, जिन्हें रक्षाबंधन पर दूरदराज के क्षेत्रों में जाना था। किराया नहीं लगने से उनके सफर का खर्च भी कम हुआ। परिवहन निगम की इस सुविधा से त्योहार पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान मथुरा डिपो की बसों का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया। नि:शुल्क यात्रा का आंकड़ा बताता है कि महिलाओं ने सरकार की इस सुविधा का बड़ी संख्या में लाभ उठाया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.