हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली के अंतर्गत डैम्पियर नगर में युवक के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से साइबर शातिरों ने एक लाख 30 हजार 400 रुपये पार कर दिये। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डैम्पियर नगर गौरव गेस्ट हाउस के समीप, कोतवाली निवासी कार्तिकेय श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 12 से साढे 12 बजे के मध्य उनके खाते से धोखाधड़ी कर रकम पार कर दी। उनका आरोप है कि साइबर शातिरों ने उसके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से छह बार में 97 हजार 800 रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में 32 हजार 600 रुपये पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार उसके खाते और क्रैडिट कार्ड से सभी ट्रांजेक्शन उनकी बिना अनुमति के अन्य खातों में ट्रांसफर किये गये। इसकी जानकारी होने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
