• Thu. Sep 17th, 2026

मथुरा में सपा की सभी कार्यकारिणी और इकाइयां भंग, सपा मुखिया ने जारी किया पत्र

ByVijay Singhal

Sep 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विधानसभा चुनाव की रणभेरी से पहले सपा आलाकमान ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने पत्र जारी कर जिले की समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पत्र के अनुसार जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के साथ ही जिला और महानगर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारी और सभी फ्रंटल संगठनों को भंग किया गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई महिला बैंककर्मी को झांसे में लेने के लिए सपा सरकार आने पर मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने वाले मैसेज के बाद की गई है। राजन रिजवी के सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश पदाधिकारी होने पर इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। इसके बाद मंगलवार को इस मामले में राजन रिजवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, सपा ने भी उन्हें पद से हटा दिया था। करीब एक महीने से चल रहे प्रकरण की जानकारी न देने पर पार्टी हाईकमान ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है। इससे पूर्व पार्टी में गुटबाजी और गलत गतिविधियों के आरोप में रविवार को सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह ने दो नेताओं भारत भूषण शर्मा और राघवेंद्र सिंह को निष्कासित कर दिया था।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.