हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 सितंबर 2026/ जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से श्री सुरेश तरकर, समाजवादी पार्टी से श्री गगन रावत, श्री सोनू ठाकुर व श्री राजीव सिकरवार, बहुजन समाज पार्टी से श्री मुनेंद्र सिंह निगम व श्री रामबाबू गौतम तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त फायर सेफ्टी उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनकी एक्सपायरी को चेक किया। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि समय समय पर अग्निशमन यंत्रों की जांच करते रहे। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं बैकअप की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
7455095736
जिलाधिकारी ने मथुरा के बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण
