• Mon. Sep 14th, 2026

मथुरा में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, फंदा लगाये लटकी मिली

ByVijay Singhal

Sep 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली अंतर्गत महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में पंखे के कुंडे से फंदा लगाये लटकी मिली। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच को नमूने कलेक्ट करा शव पोस्टमार्टम को भेज मायके वालों को सूचना दे दी है। राम नगर कृष्ण नगर, कोतवाली निवासी ललित गोस्वामी की शादी हाथरस निवासी रिंकी से वर्ष 2018 में शादी हुई थी। बताते हैं कि पति ललित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता रिंकी की मौत हो गयी। वह अपने कमरे में पंखे के कुंडे से गले में साड़ी का फंदा लगाये लटकी थी। रविवार सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुला जांच को नमूने कलेक्ट कराये। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मायके वालों को सूचना दे दी। बताते हैं कि ललित व उसके दो भाईया आदि परिवार एक ही मकान में रहता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया पारवारिक कलह के चलते घटना होना प्रतीत हो रहा है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गयी है। परिजन और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.