• Thu. Sep 17th, 2026

मथुरा में बिना मान्यता चल रहे 35 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

ByVijay Singhal

Sep 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में बिना मान्यता के संचालित हो रहे और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे 35 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने ने कड़ा रुख अपनाया है। आरटीई और शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर इन सभी 35 अमान्य विद्यालयों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का नामांकन निकटतम सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि नोटिस दिए जाने के बाद भी इन स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया था। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच संस्तुति के आधार पर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि यदि इस आदेश के बाद भी स्कूलों या अमान्य कक्षाओं का संचालन जारी रहा, तो प्रतिदिन के हिसाब से 10000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी और स्कूलों को तुरंत सील कराया जाएगा।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.