• Mon. Nov 23rd, 2026

मथुरा में बिना मंजूरी बिछी फोरलेन, 73 पेड़ घटकर 25 रह गए

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बिना अनुमति बनाई गई फोरलेन सड़क पर दो साल में पेड़ों की संख्या 73 से घटकर 25 रह गई है। यह मामला प्राधिकरण के सुप्रीम कोर्ट में पेड़ों को कटाने की अनुमति के बाद सामने आया है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 7.28 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन पेड़ों के कारण इसकी एक लेन आज तक इस्तेमाल नहीं हो पाई है। अब यह अनुपयोगी लेन जगह-जगह से खराब होने लगी है। प्राधिकरण ने नरहौली चौराहे से धौली प्याऊ होते हुए लक्ष्मीनगर तक 11 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने की जिम्मेदारी ली थी। निर्माण में बाधक 73 पेड़ों को काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। हालांकि, अनुमति मिलने से पहले ही धौली प्याऊ से नरहौली चौराहे और हैलीपैड मार्ग से मछली फाटक तक पेड़ों के बीच से सड़क का निर्माण करा दिया गया। निर्माण के दौरान कई पेड़ सड़क की जद में आए। कुछ पेड़ों को छंटाई के नाम पर काट दिया गया। सड़क के बीच खड़े शेष पेड़ों को हटाया नहीं जा सका, जिससे एक लेन का उपयोग शुरू नहीं हो पाया। यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से बनी यह फोरलेन पेड़ों की बाधा के कारण अधूरी उपयोगी साबित हो रही है। जिस सड़क की एक लेन पेड़ों के कारण इस्तेमाल में नहीं आ सकी, वह अब जगह-जगह से खराब होने लगी है। सड़क के नवीनीकरण की नौबत आ गई है। इस तरह निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क का पूरा उपयोग नहीं हो सका। अब मरम्मत के लिए अतिरिक्त धन खर्च होने की स्थिति बन रही है। इससे सड़क निर्माण के दाैरान लगा सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ गया। करीब चार माह पूर्व जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कलेक्टर सभागार में एक बैठक की थी। उन्होंने प्राधिकरण के अभियंताओं और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इन निर्देशों में सुप्रीम कोर्ट से नियमानुसार अनुमति लेने और पेड़ कटान की कार्रवाई जल्द पूरी कराने को कहा गया था। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद अनुमति की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। विप्रा के एक्सईएन अमरदीप कुमार के अनुसार, पहले 73 पेड़ों के कटान की अनुमति मांगी गई थी, जिसे संशोधित कर अब 25 कर दिया गया है। अभी अनुमति नहीं मिली है। सड़क का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है और कई स्थानों पर एक लेन का चौड़ीकरण भी किया गया है।7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.