• Mon. Nov 23rd, 2026

व्रन्दावन से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने होटल में काम करने वाले एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित मूल रूप से गुनौर क्षेत्र के ग्राम भनराह, जिला कटवरिया के निवासी हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ पुष्पांजलि बैकुंठ के पास रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी भी उनके साथ रहती थी। आरोप है कि होटल अगस्त्य, रुक्मिणी विहार सेक्टर-3 में काम करने वाला युवक काफी समय से उनकी बेटी पर नजर रखे हुए था। पिता के मुताबिक, 6 नवंबर की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच जब परिजन घर पर नहीं थे, तभी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.