• Sat. Oct 31st, 2026

मथुरा में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा मथुरा जनपद में शुक्रवार सुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि लोग ठंड से सिकुड़ते नजर आए। इससे न सिर्फ तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, बल्कि दैनिक कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। जनपद में बृहस्पतिवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दोपहर में कहीं-कहीं फुहारें भी बरस पड़ी। शाम को तेज और ठंडी हवाएं भी चलने लगी। वहीं शुक्रवार सुबह जनपद में रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई। इससे मौसम का तापमान बेहद नीचे आ गया है। बीती रात को करवा चौथ की चांदनी में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वही सुबह बारिश के दौरान तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.