हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिघल
मथुरा जंक्शन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग और दिव्यांग यात्री पहुंचते हैं। कई यात्रियों को चलने-फिरने में परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है। वाणिज्य विभाग के पास 10 व्हीलचेयर उपलब्ध हैं, लेकिन केवल व्हीलचेयर मिल जाने से यात्रियों की परेशानी दूर नहीं होती। उन्हें ट्रेन में चढ़ाने और उतरने में भी मदद की जरूरत होती है। ए-1 श्रेणी के स्टेशनों की सूची में शामिल मथुरा जंक्शन पर सिर्फ प्रथम और तृतीय प्रवेश द्वार पर ही एस्केलेटर (स्वचलित सीढि़यां) की सुविधा उपलब्ध है। जबकि तीनों प्रवेश द्वार पर लिफ्ट की व्यवस्था जरूर की गई है। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मथुरा जंक्शन पर द्वितीय प्रवेश द्वार पर एस्केलेटर (स्वचलित सीढि़यां) की सुविधा के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
7455095736
मथुरा जंक्शन पर बुजुर्गों-दिव्यांगों पर व्हीलचेयर तो हैं, ट्रेन तक पहुंचाने वाला सहारा नहीं
