हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्था को लेकर रेलवे की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। ठेका समाप्त होने के बाद भी नई व्यवस्था समय से शुरू नहीं हो सकी। अब स्टेशन की सफाई के लिए मजदूरों को दिहाड़ी पर लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इन सफाई मजदूरों को मानदेय का वितरण मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से किया जा रहा है। मजदूरों की संख्या और उन्हें लगाए जाने का तरीका भी नियमित ठेके की व्यवस्था से अलग है। ऐसे में सफाई व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसका अंदाजा स्टेशन परिसर में आसानी से लगाया जा सकता है। इसी कारण स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से सफाई नहीं की जा रही है। वर्जन-स्टेशन का ठेका खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था बरकरार रखने के लिए दिहाड़ी मजदूरों से काम लिया जा रहा है। जल्द ही पुन: ठेका दिए जाने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसका निस्तारण जल्द किया जाएगा।
7455095736
मथुरा जंक्शन पर ठेका खत्म, दिहाड़ी मजदूरों के भरोसे कराई जा रही सफाई
