• Fri. Nov 27th, 2026

बरसाना में राधाष्टमी से पहले ठहरने की जगह फुल

Byvijay.singhal1233

Sep 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाष्टमी के पर्व पर 19 सितंबर को बरसाना में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। पर्व से करीब चार दिन पहले ही बरसाना में ठहरने की जगह मिलना मुश्किल हो गया है। होटल, गेस्टहाउस और आश्रमों के अधिकांश कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। कई ठहरने वाले स्थानों पर करीब 15 दिन पहले से ही बुकिंग बंद कर दी गई थी। राधाष्टमी पर राधारानी के दर्शन और लाड़लीजी मंदिर में होने वाले विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं। आसपास के गांवों और कस्बों में भी ठहरने की जगह तलाश की जा रही है, जिन श्रद्धालुओं को बरसाना में कमरा नहीं मिल रहा है, वे अब वृंदावन के होटलों में कमरा खोज रहे हैं। कुछ श्रद्धालु गोवर्धन और मथुरा में भी ठहरने की योजना बना रहे हैं। राधाष्टमी को लेकर इस बार भी कई दिन पहले से कमरों की मांग बढ़ गई थी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ ठहरने के लिए पहले ही कमरे आरक्षित करा लिए हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.