• Mon. Sep 7th, 2026

मथुरा के जिला अस्पताल में नहीं लगाया रेबीज का टीका

ByVijay Singhal

Sep 7, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में रेबीज का टीका नहीं लगाए जाने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जन्माष्टमी के दिन उसकी पत्नी को कुत्ते ने काट लिया। जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में मौजूद चिकित्सक ने टीका लगाने से मना करते हुए कार्यदिवस में आने के लिए कहा। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से की गई है। बीएसए रोड स्थित मंशापुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र जोशी ने शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी प्रीती जोशी रेबीज का टीका लगवाने के लिए तीन सितंबर को जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में गईं थीं। यहां मौजूद चिकित्सक और कर्मचारियों ने अवकाश का हवाला देते हुए टीका लगाने से मना कर दिया। उन्हें बताया गया कि रेबीज का टीका केवल कार्यदिवस में ही लगाया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे रेबीज के इंजेक्शन लगाने की सुविधा है। मामले की जांच के बाद लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.