• Mon. Sep 7th, 2026

चलती ट्रेन से यात्री को फेंकने वाले आरोपी को भेजा जेल

ByVijay Singhal

Sep 7, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाथरस के नगला रानी निवासी जतिन (22) अपने छोटे भाई अनुज और अन्य परिजन के साथ हाथरस सिटी से मथुरा आने के लिए कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन चलने के बाद जतिन बोगी के गेट के पास खाली स्थान पर बैठ गए। इसी दौरान अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव बभीगढ़ निवासी सहयात्री गजेंद्र ने उसी स्थान पर बैठने के लिए जतिन को हटाने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान गजेंद्र ने गेट के पास बैठे जतिन को लात मार दी। लात लगने से जतिन चलती ट्रेन से नीचे जा गिरे। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी ने आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजे जाने से पहले कागजों पर हस्ताक्षर के लिए भी आरोपी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसने पहले कागजों पर हस्ताक्षर किए और बाद में उन्हें मिटा दिया। हंगामा किया। अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपी को जेल लेकर चली गई।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.