• Wed. Nov 18th, 2026

मथुरा की बैंक कॉलोनी में पथराव से घायल युवक की मौत

Byvijay.singhal1233

Nov 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्णानगर क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में एक माह पहले हुए विवाद में घायल युवक की मौत हो गई। परिजन ने कृष्णानगर चौकी के निकट सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस के अनुसार, बीते माह 21 अक्तूबर को बैंक कॉलोनी में वाल्मीकि समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने 6 नामजद सहित 7 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवाद में एक पक्ष की ओर से गिरधरपुर निवासी अजय 20 वर्षिय पहुंचे थे। दोनों पक्षों में पथराव होने से अजय के सिर में चोट लग गई थी। घायल होने के बाद अजय के परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे आगरा ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को उपचार के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजन कृष्णानगर चौकी के निकट पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने। हालांकि इस दौरान रोड पर लंबा जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.